लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, कुछ गंभीर रूप से घायल, जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई महीनों से प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 09:11 IST

पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर ने गोलीबारी की इन घटनाओं को ‘‘महामारी’’ करार दिया और कहा कि वह पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो में और अधिकारियों एवं संसाधनों को तैनात करने की कोशिश करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशहर में पिछले छह महीने में हिंसात्मक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।नस्ली अन्याय के खिलाफ पोर्टलैंड में कई महीनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले साल इसी अवधि की तुलना में दोगुनी हैं।

पोर्टलैंडः अमेरिका में ओरेगन के पोर्टलैंड शहर में शनिवार को गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस शहर में पिछले छह महीने में हिंसात्मक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पोर्टलैंड के मेयर टेड व्हीलर ने गोलीबारी की इन घटनाओं को ‘‘महामारी’’ करार दिया और कहा कि वह पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो में और अधिकारियों एवं संसाधनों को तैनात करने की कोशिश करेंगे।

मिनियापोलिस में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कार्रवाई में मौत के बाद से पुलिस की बर्बरता और नस्ली अन्याय के खिलाफ पोर्टलैंड में कई महीनों से प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा शहर में इस साल अब तक हिंसा की करीब 570 घटनाएं हो चुकी हैं, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में दोगुनी हैं।

पुलिस ने कहा कि इनमें से हिंसा की आधी घटनाओं का संबंध गिरोहों संबंधी हिंसा से है। पोर्टलैंड पुलिस प्रमुख चक लोवेल ने कहा कि शनिवार को हुई गोलीबारी की घटनाओं को गिरोहों से संबंधित बताना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 38 घंटे में गोलीबारी की 11 घटनाओं में 13 लोग हताहत हुए। यह स्तब्ध करने वाला है।’’

लोवेल ने बताया कि गोलीबारी की पहली घटना संबंधी सूचना देर रात दो बजकर 11 मिनट पर मिली। इस दौरान सात लोग घायल हुए, जिनमें 18 वर्षीय किशोरी ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह अन्य लोगों के जीवित बचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इसके थोड़ी ही देर बात पुलिस को शहर के एक अन्य हिस्से में गोलीबारी की सूचना मिली और इसके चार घंटे बाद गोलीबारी की दो अन्य घटनाएं हुईं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें