लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 13:21 IST

Open in App

पेशावर, 17 सितंबर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जमीन के विवाद को लेकर दो विरोधी समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रांत के दीर लोअर जिले के तोरमांग इलाके में दो समूहों के बीच बृहस्पतिवार को एक कब्रिस्तान में गोलीबारी हुई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके के दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। अंतिम संस्कार के दौरान आमना-सामना होने पर दोनों गुटों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को पेशावर भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब