लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली

By भाषा | Updated: May 9, 2021 09:19 IST

अमेरिका मैरीलैंड में शनिवार सुबह शूटिंंग की ये घटना हुई। हिंसा की वजह को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इस घटना में आग लगने से दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर की घटना, चार मृतकों में संदिग्ध भी शामिल संदिग्ध और पीड़ितों की अभी पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी

वुडलॉन: अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में शनिवार सुबह गोलीबारी और आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को पुलिस ने गोली मार दी और चार मृतकों में वह भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उपनगर बाल्टीमोर में किस वजह से हिंसा हुई और उन्होंने संदिग्ध या पीड़ितों की पहचान भी अभी नहीं की है। आग लगने से कम से कम दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी गेल वॉट्स ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे विस्फोट की आवाज सुनने के बाद वह बाहर भागी। उन्होंने भयानक आग लगते हुए देखी और गली के बीच एक व्यक्ति को खड़ा देखा जो उनका पड़ोसी था। इसके बाद वॉट्स ने गोलियां चलने की आवाज सुनी और लोगों को भागते हुए देखा।

पिछले 25 वर्ष से इस इलाके में रह रही वॉट्स ने कहा कि संदिग्ध पहले भी अपने पड़ोसियों के साथ झगड़ा करता रहा है। बाल्टीमोर काउंटी पुलिस की प्रवक्ता जॉय स्टीवार्ट ने बताया कि अधिकारियों ने एक सशस्त्र व्यक्ति को देखा और उसे गोली मार दी।

दमकल विभाग के प्रवक्ता टिम रोस्कोव्स्की ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी और उसके साथ वाली इमारत, दोनों ही ढह गई। एक अन्य इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा