लाइव न्यूज़ :

कज़ान के स्कूल में गोलीबारी, 11 की मौत: रूसी मीडिया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:39 IST

Open in App

मास्को, 11 मई (एपी) रूस के शहर कज़ान के एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए। रूस की सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने स्थनीय आपात सेवा के हवाले से खबर दी है।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, दो बंदूकधारियों ने स्कूल में गोलीबारी कर दी। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया है। उसकी उम्र 17 वर्ष है।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कुछ बच्चों को स्कूल से निकाल लिया गया है लेकिन अन्य अब भी इमारत में हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कज़ान के सभी स्कूलों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।

कज़ान रूस के ततारस्तान क्षेत्र की राजधानी है जो मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

रूस में स्कूलों में गोलीबारी होना अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं लेकिन हाल के सालों में स्कूलों में कई हमले हुए हैं जो अधिकतर छात्रों ने किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल