लाइव न्यूज़ :

काबुल विश्वविद्यालय में गोलीबारी, पुलिस ने परिसर को घेरा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:02 IST

Open in App

काबुल, दो नवंबर (एपी) अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह गोलीबारी होने लगी जिसके बाद पुलिस ने इस विशाल परिसर को घेर लिया है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियान के अनुसार गोलीबारी अभी जारी है।

जनस्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अकमल सामसोर ने बताया कि कम से कम छह लोग घायल हुए हैं।

अफगान मीडिया ने खबर दी है कि घटना के समय विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी चल रही थी और गोलीबारी के वक्त विशिष्ट व्यक्तियों समेत कई लोग प्रदर्शनी में थे।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जबीउल्ला हैदरी ने स्थानीय टीवी स्टेशन ‘अरियाना’ को बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई तब कक्षाएं भी चल रही थीं।

हैदरी के अनुसार गोलीबारी के चलते विश्वविद्यालय के कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने विद्यार्थियों को परिसर से बाहर ले जाना शुरू कर दिया।

सुरक्षाबलों ने विश्वविद्यालय की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी हैं तथा चिंतित परिवार विश्वविद्यालय में अपने बच्चों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।

किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे तालिबान ने एक बयान में कहा कि इस हमले में उसका हाथ नहीं है।

पिछले साल इस विश्वविद्यालय के गेट पर बम विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गई थी। वर्ष 2016 में बंदूकधारियों ने काबुल स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालय पर हमला किया था और 13 लोगों को मार डाला था।

पिछले ही महीने इस्लामिक स्टेट ने राजधानी के शिया बहुल दश्त-ए-बार्ची के एक शिक्षण केंद्र में आत्मघाती बम हमलावर भेजा था जिसके हमले में 24 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना