लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मिनिसोटा में स्वास्थ्य केन्द्र मे गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:54 IST

Open in App

बफेलो (अमेरिका), नौ फरवरी (एपी) अमेरिका के मिनिसोटा राज्य के बफेलो में एक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केन्द्र में मिले उपचार से नाखुश 67 व्यक्तियों ने गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि बम तकनीशियन उस स्थान से मिले संदिग्ध उपकरण और अन्य वस्तुओं की जांच कर रहे हैं, जहां वह व्यक्ति ठहरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि सभी पांचों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने मंगलवार रात एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। तीन लोगों की हालत स्थिर लेकिन नाजुक है जबकि चौथे व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।

बफेलो पुलिस विभाग के कार्यालय की प्रबंधक कैली प्रेसटिज ने बताया कि मिनियापोलिस से 64 किलोमीटर दूर बफेलो के एलिना क्लीनिक में गोलीबारी हुई। इस शहर की आबादी करीब 15,000 है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के प्रवक्ता केविन स्मिथ ने कहा कि एजेंसी के विशेषज्ञ घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं, लेकिन उन्होंने क्लीनिक में विस्फोट की खबरों की पुष्टि नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें