लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में फेडेक्स केंद्र में गोलीबारी, आठ की मौत: पुलिस

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:35 IST

Open in App

इंडियानापोलिस (अमेरिका), 16 अप्रैल (एपी) इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर बृहस्पतिवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता जिनी कुक ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि इस घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कम से कम चार लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। दो अन्य को घटनास्थल पर ही उपचार दिया गया। इस घटना में कोई कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल नहीं हुआ है।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि बंदूकधारी ने स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

कुक ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात की है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर गोलीबारी चल रही थी।

फेडेक्स की ओर से शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी किया गया जिसमें कहा गया कि अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है। इसमें कहा गया, ‘‘इंडियानापोलिस हवाईअड्डे के निकट हमारे फेडेक्स केंद्र पर हुई गोलीबारी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम अवगत हैं। सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवदेनाएं हैं।’’

फेडेक्स केंद्र में काम करने वाले घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि गोलियों की आवाज आई और उसके बाद उसने एक बंदूकधारी को वहां देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना