अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 01:21 IST2021-01-04T01:21:17+5:302021-01-04T01:21:17+5:30

Firing in church in Texas, one person dead | अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका के टेक्सास में गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

विनोना (अमेरिका), तीन जनवरी (एपी) अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्मिथ काउंटी पुलिस कार्यालय के अधिकारी लैरी क्रिश्चियन ने बताया कि घटना विनोना के निकट स्टारविले मेथडिस्ट गिरजाघर में हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद फरार हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो लोगों को गोली लगी हुई है। उनमें से एक की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing in church in Texas, one person dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे