लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में गोलीबारी, तीन की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 11:07 IST

Open in App

मेतैरी (अमेरिका), 21 फरवरी (एपी) अमेरिका में न्यू ओर्लियंस के एक उपनगर स्थित एक दुकान में शनिवार को हुई गोलीबारी में हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

जेफरसन पेरिश शेरिफ (कानून प्रवर्तन अधिकारी) के कार्यालय ने बताया कि हमलावर दुकान में दाखिल हुआ और उसने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके जवाब में दुकान के कर्मियों और ग्राहकों ने भी गोली चलाई, जिससे हमलावर मारा गया।

शेरिफ जोसफ लोपिंटो ने बताया कि गोलीबारी की घटना शनिवार अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर उपनगर मेतैरी स्थित जेफरसन नामक बंदूक की दुकान में हुई।

शेरिफ ने बताया कि हमलावर ने शुरुआत में दुकान के भीतर दो लोगों पर हमला किया और उसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने इमारत के बाहर एवं भीतर से बंदूकधारी पर गोली चलाई।

लोपिंटो ने बताया कि दो अन्य लोगों को भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कई लोगों ने गोली चलाई और जांचकर्ता पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा