लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान गोलीबारी, नौ लोग घायल

By भाषा | Updated: June 3, 2021 08:22 IST

Open in App

कराची, तीन जून पाकिस्तान के शहर कराची में स्थित ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की पहचान गुल चाई के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि धारावाहिक के निर्माता के साथ बहस के बाद चाई ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। घटना के पीड़ित मामूली रूप से घायल हैं।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके पास राइफल मिली है’’ और सभी घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है। घायलों की उम्र 22 से 40 वर्ष के बीच है।

क्लिफ्टन थाने के अधिकारी पीर शब्बीर हैदर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शूटिंग के सेट पर भोजन वितरण को लेकर बहस शुरू हुई थी, लेकिन विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

पाकिस्तान में धारावाहिकों की शूटिंग के लिए निर्माता अकसर संभ्रांत इलाकों में बंगले किराए पर लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?