अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:45 IST2021-03-15T00:45:10+5:302021-03-15T00:45:10+5:30

Firing during party in Chicago, US: Two killed, 13 others injured | अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी: दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

शिकागो (अमेरिका), 14 मार्च (एपी) शिकागो के साउथ साइड में रविवार तड़के एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता जोस जारा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह घटना सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। जिन लोगों को गोली लगी, उनकी उम्र 20 से 44 वर्ष के बीच है।’’

जारा ने घटना का और विवरण नहीं दिया है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हमलावर एक था या ज्यादा, या गोलीबारी की वजह क्या थी?

दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने शिकागो सन-टाइम्स से कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing during party in Chicago, US: Two killed, 13 others injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे