लाइव न्यूज़ :

नए साल जश्न के दौरान जर्मनी में स्विस आल्प्स बार में आग, 8-10 लोगों की मौत और 100 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 15:31 IST

स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना नगरपालिका के अंतर्गत अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में हुई इस घटना में 8-10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार देर रात को करीब डेढ़ बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नामक बार में आग लग गई। स्विस आल्प्स के मध्य में स्थित है, जो मैटरहॉर्न से मात्र 40 किलोमीटर उत्तर में है।पुलिस ने क्रान्स-मोंटाना में सुबह 10 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

बर्लिनः जर्मनी में स्विस आल्प्स में एक बार में नए साल के जश्न के दौरान आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना नगरपालिका के अंतर्गत अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में हुई इस घटना में 8-10 लोग मारे गए और नव वर्ष समारोह के दौरान स्विट्जरलैंड के एक बार में लगी आग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, लगभग 100 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया, ‘‘बुधवार देर रात को करीब डेढ़ बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नामक बार में आग लग गई। इमारत में सौ से अधिक लोग मौजूद थे और हमें घटना में कई लोगों के घायल होने और कई व्यक्तियों के मरने की सूचना मिली है।’’ लैथियन ने बताया कि घटना से प्रभावित हुए लोगों के परिजनों की मदद के लिए एक सहायता केंद्र और हेल्पलाइन नंबर स्थापित की गई है।

लैथियन ने कहा, ‘‘हम अभी अपनी जांच के शुरुआती चरण में हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं।’’ पुलिस ने क्रान्स-मोंटाना में सुबह 10 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। क्रान्स-मोंटाना स्विस आल्प्स के मध्य में स्थित है, जो मैटरहॉर्न से मात्र 40 किलोमीटर उत्तर में है।

टॅग्स :अग्निकांडजर्मनीआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब