दमकलकर्मी ने साथी की हत्या की, खुद भी जान दी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:05 IST2021-06-02T20:05:36+5:302021-06-02T20:05:36+5:30

Firefighter killed fellow, killed himself | दमकलकर्मी ने साथी की हत्या की, खुद भी जान दी

दमकलकर्मी ने साथी की हत्या की, खुद भी जान दी

सांता क्लेरिटा, दो जून (एपी) अमेरिका में लॉस एंजिलिस काउंटी के एक दमकलकर्मी ने मंगलवार सुबह दमकल केंद्र पर अपने एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विशेषज्ञ और इंजीनियर हमलावर की आज ड्यूटी नहीं थी लेकिन वह लॉस एंजिलिस के उत्तर में एक्टॉन से करीब 16 किलोमीटर दूर अपने घर से यहां आया था। उसने फायर स्टेशन 81 पर मंगलवार सुबह गोलीबारी कर दी।

दमकल विभाग के प्रमुख डेरिल ओस्बाय ने बताया कि इस घटना में 44 वर्षीय दमकल कर्मी की मौत हो गई तथा 54 वर्षीय कर्मी घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के पीछे की हमलावर की सोच के बारे में उन्हें नहीं पता।

ओस्बाय ने यह भी कहा कि हमलावर की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है और यह भी पता नहीं चला कि उस पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही थी या नहीं।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर चला गया। जब अधिकारी वहां पहुंचे, तो देखा कि उसका घर आग की लपटों में घिरा है। उन्होंने हमलावर को मृत पाया।

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ एलेक्स विलानेवा ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसने खुद को सिर में गोली मारी।

लगभग हफ्तेभर पहले इसी तरह की घटना सेन जॉस में हुई थी, जिसमें रेल यार्ड में एक कर्मचारी ने अपने नौ साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने घर को आग लगा दी थी और फिर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firefighter killed fellow, killed himself

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे