लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: ढाका में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग से 69 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By भाषा | Updated: February 21, 2019 09:29 IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक पुराने इलाके में रासायनिक गोदामों के रूप में इस्तेमाल होने वाले एक अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम 69 लोग मारे गए। 

Open in App

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक पुराने इलाके में रासायनिक गोदामों के रूप में इस्तेमाल होने वाले एक अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम 69 लोग मारे गए। 

बांग्लादेश के दमकल विभाग के प्रमुख अली अहमद ने बताया, ‘‘अभी तक हमने 69 शव बरामद किए हैं। शवों की संख्या बढ़ सकती है। तलाश अभियान चल रहा है।’’  उन्होंने बताया कि ढाका के पुराने इलाके चौकबाजार में आग गैस सिलेंडर से लगी होगी जिसके बाद वह तेजी से पूरी इमारत में फैल गई जहां ज्वलनशील पदार्थ भंडार करके रखे हुए थे।

आग की लपटें उससे जुड़ी चार इमारतों तक भी फैल गई। इन इमारतों में प्लास्टिक के दाने और बॉडी स्प्रे रखे जाते थे इसके अलावा रासायनिक गोदामों के रूप में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आग लगी तब ट्रैफिक जाम लगा हुआ था इसलिए लोग भाग नहीं पाए।’’ जिस जगह आग लगी वहां गलियां बेहद संकरी हैं।

एक अन्य दमकल अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि आग बुधवार रात को 10 बजकर 40 मिनट पर लगी। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन 200 से अधिक दमकलकर्मियों के अथक प्रयासों के बावजूद आग नहीं बुझ पाई। 

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें समय लगेगा। यह आग की अन्य घटना की तरह नहीं है।’’ वहां भंडार करके रखे हुए उच्च ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने इतना भयानक रूप ले लिया है।

ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि कम से कम 45 लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

ढाका की एक पुरानी इमारत में 2010 में आग की ऐसी ही घटना में 120 से अधिक लोग मारे गए थे।

टॅग्स :बांग्लादेशअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा