लाइव न्यूज़ :

तेहरान के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाई गयी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:40 IST

Open in App

तेहरान, तीन जून (एपी) ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग को 20 घंटे से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को बुझा लिया गया। एक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

अर्द्ध सरकारी इसना एजेंसी ने देश के उप तेल मंत्री अलीरजा सादेघाबादी के हवाले से बताया कि पहले आग पर पूरी तरह काबू पाया गया फिर स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

उन्होंने दमकल विभाग का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘दमकल कर्मियों के साहसिक काम की वजह से आग पूरी तरह बुझाई जा सकी और आग की लपटों को पास के दूसरे टैंकों तक फैलने से रोक लिया गया।’’

तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी थी।

तेल मंत्रालय की शना समाचार एजेंसी ने बताया कि रिफाइनरी के दो वेस्ट टैंक में रिसाव के कारण आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि आग लगने से रिफाइनरी की तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुई है।

तेहरान दमकल विभाग के प्रवक्ता जलाल मलेकी ने सरकारी टेलीविजन चैनल को बताया कि आग बुझाने के अभियान में 10 दमकल केंद्रों ने भाग लिया जिनके 60 भारी वाहनों तथा 180 से अधिक दमकल कर्मी इस काम में शामिल हुए।

तेहरान की आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पेमैन सेबेरियन ने कहा कि घटना में 11 लोग घायल हो गये जिनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह रात को ही मौके पर पहुंचे थे। उधर, आपूर्ति बाधित नहीं होने के सरकार के आश्वासन के बावजूद बृहस्पतिवार (इस्लामी गणराज्य के सप्ताहांत का पहला दिन) सुबह से ही लोग गैसोलिन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखे।

सना ने रिफाइनरी के प्रवक्ता शाकिर खाफेई के हवाले से बताया कि प्रशासन को आशा है कि ईंधन समाप्त होने के बाद आग खुद-ब-खुद बुझ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब