लाइव न्यूज़ :

तेहरान के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाई गयी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:52 IST

Open in App

तेहरान, तीन जून (एपी) ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग को 20 घंटे से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को बुझा लिया गया। एक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

अर्द्ध सरकारी इसना एजेंसी ने देश के उप तेल मंत्री अलीरजा सादिकाबादी के हवाले से बताया कि पहले आग पर पूरी तरह काबू पाया गया फिर स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

उन्होंने दमकल विभाग का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘दमकल कर्मियों के साहसिक काम की वजह से आग पूरी तरह बुझाई जा सकी और आग की लपटों को पास के दूसरे टैंकों तक फैलने से रोक लिया गया।’’

तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी थी।

तेल मंत्रालय की शना समाचार एजेंसी ने बताया कि रिफाइनरी के दो वेस्ट टैंक में रिसाव के कारण आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि आग लगने से रिफाइनरी की तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुई है।

तेहरान दमकल विभाग के प्रवक्ता जलाल मालिकी ने सरकारी टेलीविजन चैनल को बताया कि आग बुझाने के अभियान में 10 दमकल केंद्रों ने भाग लिया जिनके 60 भारी वाहनों तथा 180 से अधिक दमकल कर्मी इस काम में शामिल हुए।

तेहरान की आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पैमान सबरियान ने कहा कि घटना में 11 लोग घायल हो गये जिनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह रात को ही मौके पर पहुंचे थे। उधर, आपूर्ति बाधित नहीं होने के सरकार के आश्वासन के बावजूद बृहस्पतिवार (इस्लामी गणराज्य के सप्ताहांत का पहला दिन) सुबह से ही लोग गैसोलिन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखे।

सना ने रिफाइनरी के प्रवक्ता शाकिर खाफेई के हवाले से बताया कि प्रशासन को आशा है कि ईंधन समाप्त होने के बाद आग खुद-ब-खुद बुझ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!