साइप्रस के जंगलों में आग लगी, चार लोगों के शव मिले

By भाषा | Updated: July 4, 2021 18:16 IST2021-07-04T18:16:31+5:302021-07-04T18:16:31+5:30

Fire broke out in Cyprus forests, bodies of four people found | साइप्रस के जंगलों में आग लगी, चार लोगों के शव मिले

साइप्रस के जंगलों में आग लगी, चार लोगों के शव मिले

निकोशिया, चार जुलाई (एपी) साइप्रस के जंगलों में लगी आग के बीच खोजी दल को रविवार को चार लोगों के शव मिले हैं।

गृह मंत्री निकोस नुरिस ने बताया कि सिविल डिफेंस स्वयं सेवकों को ट्रूडोस पर्वत श्रृंखला के दक्षिण हिस्से में ओदू गांव के बाहर से अवशेष मिले हैं।

नुरिस ने बताया, ‘‘साइप्रस गणराज्य की स्थापना के बाद से इसके सबसे खतरनाक दावानल (जंगल में लगी आग) होने की आशंका है, इससे ना सिर्फ माल की बल्कि जान की क्षति भी हुई है।’’

अधिकारियों का मानना है कि चारों शव मिस्र के कामगारों के हो सकते हैं जो शनिवार से लापता हैं। नुरिस ने कहा कि उन्होंने साइप्रस में मिस्र के राजदूत को सूचित कर दिया है और अवशेषों को वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire broke out in Cyprus forests, bodies of four people found

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे