थाईलैंड के बैंकाक में नाईटक्लब में लगी आग, बड़ी क्षति

By भाषा | Updated: September 13, 2021 13:52 IST2021-09-13T13:52:21+5:302021-09-13T13:52:21+5:30

Fire breaks out in nightclub in Bangkok, Thailand, major damage | थाईलैंड के बैंकाक में नाईटक्लब में लगी आग, बड़ी क्षति

थाईलैंड के बैंकाक में नाईटक्लब में लगी आग, बड़ी क्षति

बैंकाक, 13 सितंबर (एपी) थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में समुद्र के किनारे स्थित रिजॉर्ट ‘पट्टाया’ में आग लगने से एक नाईटक्लब बर्बाद हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह क्लब भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।

पट्टाया की सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख सुप्तवी ओंगनोंयांग ने कहा कि आग रविवार को लगी और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते ‘नशा क्लब’ बंद था। सुप्तवी ने बताया कि आग ‘नशा क्लब’ से शुरू हुई और आसपास फैल गई जिससे कई ढांचों को नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लगा। आग के कारणों की जांच की जा रही है। क्लब के फेसबुक पेज पर जानकारी दी गई कि आग से बड़ी क्षति हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire breaks out in nightclub in Bangkok, Thailand, major damage

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे