लाइव न्यूज़ :

यूनान में प्रवासियों के शिविर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: September 20, 2021 08:26 IST

Open in App

एथेंस, 20 सितंबर (एपी) यूनान में सामोस द्वीप पर प्रवासियों के एक शिविर में रविवार देर रात आग लग गयी जिससे शिविर में मौजूद लोगों को बाहर निकलना पड़ा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर जल्द बंद होने वाला था और आग शिविर के अंदर मौजूद खाली पड़ी इमारतों में से एक में लगी। आग को काबू में कर लिया गया है और शिविर से करीब 550 प्रवासियों को पास ही स्थित एक खाली भूखंड पर लाने का काम जारी है।

द्वीप पर एक नए केंद्र में देर रात तक 10 बिछड़े बच्चों को लाया गया। नए केंद्र में प्रवासियों को भेजने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होने वाली है और बुधवार तक इसके पूरा होने की संभावना है।

प्रवासी एवं शरणार्थी मंत्री नोटिस मिटारकिस ने नए शिविर के उद्घाटन के दौरान शनिवार को माना कि मौजूदा शिविर में एक समय 7500 प्रवासी बेहद खराब स्थिति में रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?