लाइव न्यूज़ :

कुवैत में तेल रिफाइनरी में लगी आग, कुछ लोग घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:34 IST

Open in App

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात), 18 अक्टूबर (एपी) कुवैत में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में सोमवार को आग लग गई। कुछ श्रमिक धुएं की चपेट में आकर अस्वस्थ हो गए जबकि कुछ मामूली रूप से घायल हैं।

कुवैत की ‘नेशनल पेट्रोलियम कंपनी’ के अनुसार कुवैत की फारस की खाड़ी के उत्तर में सऊदी अरब से लगती सीमा के इलाके में स्थित मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी में आग लगने से बिजली की आपूर्ति या तेल निर्यात प्रभावित नहीं हुआ।

कुवैत के घरेलू बाजार में मुख्य रूप से गैसोलीन और डीजल की आपूर्ति करने के लिए रिफाइनरी एक दिन में 25,000 बैरल तेल का शोधन करती है। कंपनी ने बताया कि कई कर्मी निकट के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

तेल उत्पाद से सल्फर अलग करने वाली रिफाइनरी की इकाई में दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। कुवैत के तटीय फहील जिले के निवासियों ने एक भयानक विस्फोट की आवाज सुनने की जानकारी दी। लोगों ने राजमार्ग के ऊपर उठ रहे काले धुएं के गुबार के फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किए। कुवैत की कुल आबादी 41 लाख है लेकिन यहां दुनिया में छठा सबसे बड़ा ज्ञात तेल भंडार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब