लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में आग लगने का अलार्म बजा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:16 IST

Open in App

मॉस्को, नौ सितंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी भाग में बृहस्पतिवार तड़के आग और धुएं का अलार्म बज उठा तथा कर्मी दल के सदस्यों ने धुआं निकलने और प्लास्टिक जलने की गंध आने की सूचना दी।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ ने कहा कि यह घटना रूस निर्मित ‘ज़्वेज़्दा’ मॉड्यूल में तब हुई जब स्टेशन की बैटरी रीचार्ज की जा रही थीं।

रोस्कोस्मोस के मुताबिक, कर्मी दल के सदस्यों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वायु फिल्टर खोल दिए और हवा गुणवत्ता सामान्य होने पर आराम करने लौट गए।

एजेंसी ने बताया कि कर्मी दल के सदस्य बृहस्पतिवार को निर्धारित ‘अंतरिक्ष वॉक’ पर योजना के अनुरूप आगे बढ़ेंगे।

इस अंतरिक्ष स्टेशन को वर्तमान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई, शेन किम्ब्रू और मेगन मैक्ऑर्थर तथा रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के ओलेग नोवित्स्की एवं प्योत्र दबरोव, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री अकिहिको होशाइड और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट द्वारा संचालित किया जा रहा है।

नोवित्स्की और दबरोव बृहस्पतिवार को छह घंटे की ‘अंतरिक्ष वॉक’ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब