लाइव न्यूज़ :

World Happiness Report: फिनलैंड है दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंक फिसली, जानिए पाकिस्तान का भी स्थान

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2020 16:21 IST

यूनाइटेड नेशन (United Nations) ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 (World Happiness Report 2020) जारी की है, जिसमें लगातार तीसरी बार फिनलैंड (Finland) ने टॉप किया है, जबकि इस बार भारत की रैंक 4 पायदान नीचे गिर गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूनाइटेड नेशन (United Nations) ने जारी की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2020 की रिपोर्ट।फिनलैंड ने लगातार तीसरी बार मारी बाजी, भारत की रैंक लुढ़की।

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि दुनिया में फिनलैंड (Finland) सबसे खुशहाल देश है। फिनलैंड को ये खिताब लगातार तीसरी बार मिला है।

शोधकर्ताओं ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) में वो आंकड़े लिखे हैं, जिसमें 153 देशों की जनता ने ये बताया कि वो अपने-अपने देशों की जीडीपी (GDP), सोशल सपोर्ट (social support), पर्सनल फ्रीडम (personal freedom) और भ्रष्टाचार (corruption) यानि करप्शन से कितने प्रभावित हैं।

शोधकर्ताओं ने इन्हीं मुद्दों को आधार बनाते हुए सभी फैक्टर्स पर ध्यान दिया और रिपोर्ट तैयार की। वहीं, फिनलैंड की बात करें तो महज 55 लाख की आबादी वाले इस देश में लोग जीडीपी, सोशल सपोर्ट, पर्सनल फ्रीडम और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सुकून में हैं।

फिनलैंड के बाद डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, नीदरलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रिया ने क्रमशः दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवा, छठा, सातवां, आठवां और नवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा लग्जमबर्ग ने पहली बार 10वां पायदान ग्रहण किया। इसके अलावा इस बार यूनाइटेड किंगडम 13वें, ऑस्ट्रेलिया 12वें, अमेरिका 18वें तो कनाडा 11वें स्थान पर रहा। 

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के लेखकों में से एक जॉन हेलीवेल ने कहा, 'सबसे खुशहाल देश वो हैं जहां लोगों को अपनेपन का अहसास होता है, जहां वो एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और अपने साझा संस्थानों का आनंद लेते हैं।' अपनी बात को जारी रखते हुए जॉन ने बताया, 'रिपोर्ट में जो टॉप 10 देश हैं, इनमें से ये देश अधिक लचीले हैं, क्योंकि साझा भरोसा कठिनाइयों के बोझ को कम करता है, और इससे भलाई की असमानता कम होती है।'

हालांकि, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में भारत (India) चार पायदान नीचे गिर गया है, जिसके बाद उसका स्थान 144 हो गया है। भारतीयों के लिए इससे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने इस बार 66वां स्थान पाया है। पिछली बार के मुकाबले उसकी रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है।

केवल पाकिस्तान ही नहीं, इस बार तो बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका भी भारत से आगे हैं। नेपाल ने जहां 15वीं रैंक हासिल की है तो वहीं बांग्लादेश ने 107वें नंबर पर कब्ज़ा जमाया है। वहीं, श्रीलंका भी इस बार 130वें स्थान पर है।

टॅग्स :इंडियासंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तानश्रीलंकाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना