लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लड़ने के लिए पिछले 15 महीने में करीब 157 अरब डॉलर की वित्तीय मदद दी: विश्व बैंक

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 20 जुलाई विश्व बैंक ने स्वास्थ्य, आर्थिक एवं सामाजिक मोर्चों पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावों से निपटने के लिए पिछले 15 महीने से अधिक समय में 157 अरब डॉलर से अधिक की वित्तीय मदद दी है या मदद देने की प्रतिबद्धता जताई है।

बैंक ने सोमवार को कहा कि यह वैश्विक महामारी से पहले के 15 महीनों की तुलना में 60 प्रतिशत से भी अधिक की बढ़ोतरी है।

विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से विश्व बैंक ने रिकॉर्ड 157 डॉलर की प्रतिबद्धता व्यक्त की है या वित्तीय मदद उपलब्ध कराई है। यह एक अप्रत्याशित संकट के लिए एक अभूतपूर्व सहयोग है। हम इस वैश्विक महामारी के जरिए विकासशील देशों को आवश्यक मदद मुहैया कराते रहेंगे, ताकि वे आर्थिक संकट से व्यापक स्तर पर उबर सकें।’’

मालपास ने कहा कि विश्व बैंक समूह विकासशील देशों का समर्थन करने के लिए एक तेज, अभिनव और प्रभावी मंच साबित हुआ है, लेकिन अभी और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने टीकों की सीमित उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की, जो विकासशील देशों में जीवन और आजीविका बचाने के लिए अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें