लाइव न्यूज़ :

रंगबिरंगे रूबिक क्यूब पर बनेगी फिल्म और गेम शो

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:07 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, चार जनवरी बेहद लोकप्रिय रंगबिरंगा पजल रूबिक क्यूब अब और भी खास बनने जा रहा है क्योंकि तेज दिमाग की परीक्षा लेने वाले इस खिलौने पर एक फिल्म तथा एक गेम शो बनने जा रहा है।

वैरायटी की खबर के मुताबिक अशोक अमृतराज के प्रोडक्शन हाउस हाइड पार्क एंटरटेनमेंट ग्रुप और एंडेवर कंटेट इस सबसे ज्यादा बिकने वाले पजल टॉय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये दोनों संस्थान ग्लासमैन मीडिया के साथ मिलकर रूबिक क्यूब पर आधारित गेम शो बनाने के लिए भी काम कर रहे हैं।

अमृतराज ने कहा कि भारत में रहने के दौरान इस खिलौने के साथ उनका खास जुड़ाव हो गया था।

फिल्म के बारे में अभी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

एंडेवर कंटेंट के सह अध्यक्ष ग्राहम टेलर ने कहा, ‘‘रूबिक क्यूब परिवारों में एक जाना पहचाना ब्रांड है। हाइड पार्क के साथ मिलकर हम इस पर फिल्म, टेलीविजन एवं गेम शो बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

रूबिक क्यूब एक थ्री डी कॉम्बिनेशन पजल है जिसका आविष्कार 1974 में हंगरी के रहने वाले वास्तुकला के प्रोफेसर एरनो रूबिक ने किया था।

इस विशेष पजल के हर हिस्से में छह रंग होते हैं जिन्हें कुछ इस तरह व्यवस्थित करना होता है कि हर हिस्से में एक ही रंग नजर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब