लाइव न्यूज़ :

शोले फिल्म के दीवाने हैं फिजी राष्ट्रपति विलियम कैटोनिवरे, एस जयशंकर ने कहा- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गीत है उनका पसंदीदा

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 15:40 IST

जयशंकर ने विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन समारोह में कहा कि 'मैंने जब फिजी के राष्ट्रपति से पूछा कि उनकी प्रिय फिल्म कौनसी है तो उन्होंने 'शोले' बताया। उन्होंने कहा कि उनको गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' अभी भी याद आता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिजी के राष्ट्रपति विलियम कैटोनिवरे हिंदी फिल्मों से काफी प्रभावित हैं।जयशंकर ने विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन समारोह में इसका खुलासा किया।फिजी के नांदी में तीन दिनों तक चले 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुक्रवार समापन हो गया।

 नांदीः फिजी के नांदी में विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलासा किया कि फिजी के राष्ट्रपति विलियम कैटोनिवरे को हिंदी फिल्मों और गानों के दीवाने हैं। उन्हें हिंदी फिल्में और गाने काफी प्रभावित करते हैं। जयशंकर के मुताबिक राष्ट्रपति विलियम ने अपनी पसंदीदा फिल्म और गाने भी बताए।

एस जयशंकर ने कहा- फिजी के राष्ट्रपति जी ने कहा कि हिंदी फिल्मों का मुझ पर बहुत प्रभाव है और मैंने कई फिल्म देखी हैं। बकौल जयशंकर- मैंने जब राष्ट्रपतिजी से पूछा कि उनकी प्रिय फिल्म कौन सी है तो उन्होंने शोले बताया। जयशंकर ने राष्ट्रपति के बॉलीवुड के पसंदीदा गीत का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का पसंदीदा गीत 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..' है और उन्हें अभी भी याद आता है।

गौरतलब है कि फिजी के नांदी में तीन दिनों तक चले 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शुक्रवार समापन हो गया। 15 से 17 फरवरी तक चले सम्मेलन में तीस से अधिक देशों के एक हजार से अधिक हिंदी विद्वानों व लेखकों ने भाग लिया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विश्व हिंदी सम्मेलन आने वाले समय में हिंदी का महाकुंभ बनेगा और हिंदी को विश्व भाषा बनाने में लगे हिंदी प्रेमियों को महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा।

जयशंकर ने फिजी नेतृत्व से बुधवार को हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रबूका को आश्वस्त किया है कि भारत फिजी के साथ सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए कदम उठाएगा। समापन समारोह में फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद भी मौजूद थे

टॅग्स :S Jaishankarsong
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा