लाइव न्यूज़ :

लड़ाकू विमान सुखोई-27 दुर्घटनाग्रस्त, सेना ने दो पायलटों की मौत की दी जानकारी

By भाषा | Updated: October 17, 2018 01:46 IST

सुखोई-27 शाम करीब पांच बजे प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'  दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

Open in App

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने मंगलवार को बताया कि एक सुखोई लड़ाकू विमान सैन्य अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। अमेरिका और अन्य नाटो देशों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास चल रहा है। 

जनरल स्टाफ ने अपने फेसबुक पेज पर बताया, “ सुखोई-27 शाम करीब पांच बजे प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'  दोनों पायलटों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

म्यामां में विमान दुर्घटनाओं में दो पायलटों की मौत, एक लड़की की भी गयी जान

म्यामां में घने कोहरे की वजह से मंगलवार (16 अक्टूबर) को अलग-अलग विमान दुर्घटनाओं में दो लड़ाकू पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान का एक टुकड़ा एक घर पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उस घर में एक लड़की की मौत हो गई।

वायु सेना के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि खराब दृश्ता के कारण एफ-7 जेट विमान यंगून से करीब 500 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम मैगवे वायु सेना अड्डे के पास दूरसंचार टावर में चला गया।

नाम न बताने की शर्त पर उस अधिकारी ने बताया, ‘‘उसे बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।’’ 

नजदीकी मिन बुउ शहर से सांसद क्याव स्वान यी ने कहा कि विमान के टावर से टकराने के बाद उसका एक हिस्सा एक घर पर गिरा, जिससे उस घर में 10 वर्षीय लड़की उसके चपेट में आ गयी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सकी। 

अधिकारियों के मुताबिक यहां से महज 16 किलोमीटर दूर हुई दूसरी घटना में पायलट अपने विमान से बाहर निकल तो गये थे लेकिन जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गयी।

क्याव स्वान यी ने कहा कि मैगवे के मुख्यमंत्री और सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल ने लड़की के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला