लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से लगती सीमा चौकी पर अफगान बलों और तालिबान के बीच लड़ाई

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:42 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 जुलाई (एपी) पाकिस्तान से लगती सीमा चौकी पर तालिबान और अफगान सरकारी बलों के बीच शुक्रवार को संघर्ष हुआ और ‘रॉयटर्स’ समाचार एजेंसी ने कहा कि उसका एक फोटोग्राफर क्षेत्र में मारा गया है।

तालिबान ने इस सप्ताह की शुरुआत में स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग को पार कर लिया था। शुक्रवार को, सीमा पर पाकिस्तान की ओर के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने भयंकर लड़ाई देखी और शवों को देखने की सूचना दी।

रॉयटर्स ने कहा कि पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी मारे गये । कमांडो यूनिट ने स्पिन बोल्डक पर कब्जा करने की कोशिश की। एजेंसी ने कहा कि तालिबान की गोलीबारी में सिद्दीकी और एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी मारे गए।

रॉयटर्स के अध्यक्ष माइकल फ्रीडेनबर्ग और प्रधान संपादक एलेसेंड्रा गैलोनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस क्षेत्र में अधिकारियों से और अधिक जानकारी मांग रहे हैं।’’

सिद्दीकी एक भारतीय नागरिक थे। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि 20 साल की सैन्य मौजूदगी के बाद, अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के अंतिम चरण की शुरुआत के बाद से तालिबान ने अफगानिस्तान में दर्जनों जिलों में अपना कब्जा कर लिया है। अमेरिका का कहना है कि उसके सैनिकों की वापसी 95 प्रतिशत पूरी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब