होंडुरास के महिला जेल में जमकर बवाल और दंगा, कम से कम 41 कैदियों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2023 09:15 IST2023-06-21T09:13:54+5:302023-06-21T09:15:33+5:30

होंडुरास के एक महिला कारागार में हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। सामने आई जानकारी के अनुसार अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई।

Fierce ruckus and riot in women's prison of Honduras, 41 prisoners died | होंडुरास के महिला जेल में जमकर बवाल और दंगा, कम से कम 41 कैदियों की मौत

होंडुरास के महिला जेल में मचे दंगे के बाद 41 की मौत (प्रतिकात्मक तस्वीर)

तेगुसिगाल्पा (होंडुरास): होंडुरास के एक महिला कारागार में मंगलवार को हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने बताया कि तेगुसिगाल्पा के उत्तर-पश्चिम में करीब 30 50 किलोमीटर पर स्थित तमारा के महिला कारागार में दंगे और हिंसा हुई।

अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई। हालांकि कुछ को गोली लगने की भी खबर है। उन्होंने बताया कि कम से कम सात महिला कैदियों को तेगुसिगाल्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ को गोलियां लगी हैं और कुछ पर चाकू से हमला किया गया।

देश की कारागार प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने बताया कि प्रतीत होता है कि कारागारों के अंदर अवैध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल में उठाए गए कदमों के कारण दंगा शुरू हुआ और मंगलवार की हिंसा को ‘‘हम संगठित अपराध के खिलाफ उठाए गए कदमों की प्रतिक्रिया’’ के तौर पर देख रहे हैं। विलानुएवा ने कहा, ‘‘हम कार्रवाई जारी रखेंगे।’’

Web Title: Fierce ruckus and riot in women's prison of Honduras, 41 prisoners died

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे