लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में महिला पत्रकार की हत्या, ISIS पर हमले का शक

By स्वाति सिंह | Updated: December 10, 2020 18:21 IST

अफगानिस्तान में नवंबर के मध्य से 2 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। मिवंद से पहले 12 नवंबर को हेलमंद प्रांत में बम विस्फोट में एक अन्य पत्रकार एलिस डेई की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी अफगानिस्तान में गुरुवार को एक महिला टीवी एंकर की हत्या कर दी गई। इस्‍लामिक स्‍टेट पर इस हमले का शक जताया जा रहा है।

पूर्वी अफगानिस्तान में गुरुवार को एक महिला टीवी एंकर की हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो नंगरहार प्रांत स्थित अपने घर से मलालाई मैवंद जैसे ही कार से निकलीं, हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस्‍लामिक स्‍टेट पर इस हमले का शक जताया जा रहा है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सिन्हुआ के हवाले से बताया है कि एक अधिकारी ने कहा, 'एक निजी रेडियो टीवी स्टेशन में काम करने वाली महिला पत्रकार मालालाई मिवंद को जलालाबाद में आज सुबह के व्यवस्ततम घंटों में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया।’ उनका कहना है कि अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हमले में मिवंद का ड्राइवर भी मारा गया है।

इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक आतंकवादी का मुख्यालय पूर्वी अफगानिस्तान में हैं और अफगानिस्तान में आम नागरिकों पर हुए हालिया हमलों में से ज्यादातर की जिम्मेदारी उसने ली है। इस क्षेत्र में तालिबान की भी मौजूदगी है।

बता दें कि टीवी और रेडियो उद्घोषक के रूप में कार्य करने के साथ ही मैवंद एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं और अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करती थीं।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला