लाइव न्यूज़ :

मास्क पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी में महिला कैशियर की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:49 IST

Open in App

डेकेटर (अमेरिका), 15 जून (एपी) अमेरिका के डेकेटर में अटलांटा इलाके में एक सुपरमार्केट में मास्क पहनने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना में एक दुकान की कैशियर की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

डेकाल्ब काउंटी की शेरिफ मेलोडी मैडॉक्स ने सोमवार को बताया कि गोलीबारी की घटना डेकेटर में साउथ डेकाल्ब मॉल में बिग बीयर सुपरमार्केट के भीतर हुई। घटना के वक्त कई लोग सुपरमार्केट में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घटना में एक महिला कैशियर की मौत हो गयी।

मैडॉक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘उस दौरान वास्तव में क्या हुआ मैं इस बारे में स्पष्ट नहीं हूं लेकिन बताया जाता है कि मास्क पहनने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी बंदूक निकाली और कैशियर को गोली मार दी।’’ उन्होंने बताया कि दुकान की सुरक्षा के लिए पार्टटाइम काम करने वाले एक ‘रिजर्व डिप्टी’ ने इसके जवाब में गोली चलायी जिसमें डिप्टी और संदिग्ध घायल हो गये। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। डिप्टी की हालत स्थिर है और संदिग्ध की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना