लाइव न्यूज़ :

संघीय सरकार ने टेक्सास के किशोर हिरासत केंद्रों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 13:14 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 14 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के न्याय विभाग ने टेक्सास के किशोर हिरासत केंद्रों में दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच बुधवार को आरंभ की, जहां कम से कम 11 कर्मियों को हाल के वर्षों में यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

बाइडन प्रशासन का यह कदम टेक्सास किशोर न्याय विभाग के लिए संकट का एक और संकेत है, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से घोटालों और उत्पीड़न के आरोपों से जूझ रहा है। पिछले सप्ताह ही वेस्ट टेक्सास के एक पूर्व प्रशिक्षक को हिरासत में बंद 18 वर्षीय किशोरी के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

संघीय न्याय विभाग की जांच संबंधी घोषणा से एक साल पहले टेक्सास में वकीलों ने संघीय जांचकर्ताओं से किशोरों के पांच हिरासत केंद्रों में ‘‘गंभीर समस्याओं’’ की शिकायत की थी।

सितंबर में प्रकाशित एक एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास ने 2019 में 800 से अधिक युवाओं को राज्य किशोर हिरासत केंद्र में रखा गया था। यह संख्या किसी भी अन्य राज्य से अधिक थी।

न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल क्रिस्टन क्लार्क ने कहा, ‘‘हानिकारक परिस्थितियों में रखने से बच्चों का पुनर्वास नहीं होता। इससे जीवन में बेहद खराब परिणाम देखने को मिलते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला