लाइव न्यूज़ :

संघीय आतंकवाद निरोधक इकाई ने की पत्रकारों की जांच: निगरानीकर्ता

By भाषा | Updated: December 12, 2021 11:04 IST

Open in App

वाशिंगटन,12 दिसंबर (एपी) संघीय निगरानीकर्ता के मुताबिक विशेष सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा इकाई ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बनाए गए संवेदनशील सरकारी तंत्र का इस्तेमाल अमेरिका के कम से कम 20 पत्रकारों की जांच के लिए किया, जिसमें पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित एसोसिएटेड प्रेस (एपी) का एक पत्रकार भी शामिल है।

याहू न्यूज ने इस जांच के संबंध में विस्तार से खबर प्रकाशित की थी। इसने यह भी पाया कि इकाई ‘काउंटर नेटवर्क डिवीजन’ ने कांग्रेस के कर्मचारियों और शायद कांग्रेस के सदस्यों के बारे में भी पड़ताल की।

एजेंट जेफरी रैम्बो ने वर्ष 2017 में पत्रकारों के खिलाफ जांच की बात स्वीकारी और संघीय जांचकर्ताओं को बताया कि यह नियमित प्रक्रिया है।

रैम्बो ने याहू न्यूज से कहा,‘‘ जब आपकी मेज पर किसी का नाम आता है तो आप हर उस सिस्टम पर उसे तलाशते हैं,जहां तक आपकी पहुंच है। यही सब करते हैं।’’

इस खुलासे ने समाचार संस्थानों में चिंताएं पैदा की हैं और उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

‘एपी’ के मीडिया मामलों के निदेशक लॉरेन एस्टन ने एक बयान में कहा,‘‘ हम सत्ता के इस प्रत्यक्ष दुरुपयोग पर बेहद चिंतित हैं। यह इस बात का उदाहरण पेश करता है कि पत्रकारों को उनका काम करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है, जो कि पहले संशोधन का उल्लंघन है।’’

नए खुलासे ने इस बात को पुख्ता किया है कि संघीय एजेंसी पत्रकारों और अन्य के संपर्कों का पता लगाने के लिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला