लाइव न्यूज़ :

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में पानी के रिसाव से नुकसान की आशंका

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:26 IST

Open in App

तोक्यो, 19 फरवरी (एपी) जापान में पिछले सप्ताह शक्तिशाली भूकंप के बाद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के दो रिएक्टरों को ठंडा करने वाले पानी का स्तर घटने से संभावित नुकसान का संकेत मिला है। संयंत्र के संचालक ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

भूकंप के कारण नुकसान से संयंत्र को बंद करने की प्रक्रिया और जटिल हो जाएगी और इसमें लंबा समय लग सकता है।

तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के प्रवक्ता केसुके मतसुओ ने कहा कि शनिवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद यूनिट एक और तीन में जल स्तर घटने से संकेत है इसके एक हिस्से में और ज्यादा नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि रिसाव से निकला पानी रिएक्टर वाली इमारत के भीतर ही रहने की संभावना है और बाहर में ढांचे पर किसी तरह के असर का संकेत नहीं मिला है।

वर्ष 2011 में 9.1 तीव्रता के भूकंप और फिर सुनामी के कारण फुकुशिमा संयंत्र की कूलिंग प्रणाली क्षतिग्रस्त हो गयी थी जिससे संयंत्र के तीन रियक्टरों पर गंभीर असर पड़ा था।

उन्होंने कहा कि कंपनी रिएक्टर ढांचे में जल स्तर और तापमान की निगरानी करेगी।

वर्ष 2011 में नुकसान के बाद रिएक्टर वाली इमारत के लिए अतिरिक्त कूलिंग वाटर की व्यवस्था की गयी थी। हाल में जल स्तर घटने से संकेत है कि पहले से ज्यादा रिसाव हुआ है।

दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक शनिवार को आए भूकंप में 180 से ज्यादा लोग मामूली रूप से घायल हो गए। तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने आरंभ में कहा था कि भूकंप के कारण संयंत्र में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई।

बहरहाल, तोक्यो के उच्च न्यायालय ने 2011 के परमाणु हादसे के लिए तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर को जिम्मेदार माना और 40 लोगों को 28 करोड़ युआन का हर्जाना देने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब