लाइव न्यूज़ :

चुनाव को लेकर डर, बेचैनी के बीच न्यूयॉर्क में स्टोर, दुकानों पर लोगों ने लगाए बोर्ड

By भाषा | Updated: November 3, 2020 13:26 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, तीन नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की पूर्व संध्या पर अशांति और हिंसा की आशंका के बीच न्यूयॉर्क शहर के कई इलाकों में लग्जरी स्टोर चलाने वालों और छोटे कारोबार करने वालों ने अपनी दुकानों को बचाने के लिये उनके आगे प्लाईवुड लगा दिया है। व्हाइट हाउस के लिये डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच हो रही यह दौड़ अब तक की सबसे कड़वाहट और आरोप-प्रत्यारोप भरी मानी जा रही है।

चुनाव के दिन हिंसा, लूटपाट और झड़प की आशंकाओं के बीच मैनहट्टन के पॉश फिफ्थ एवेन्यू की दुकानों के साथ ही शहर के अन्य इलाकों में भी दुकानदार सुरक्षा उपाय करते नजर आए और कर्मचारियों को देर रात तक दुकानों को तोड़फोड़ से बचाने के लिये उनके बाहर प्लाईवुड लगाते हुए देखा गया। यह कुछ ऐसा ही था जो जॉर्ज फ्लॉएड की मौत के बाद गर्मियों में हुए प्रदर्शनों के दौरान देखा गया था।

अमेरिका में वैसे तो हर चार साल बाद राष्ट्रपति पद के लिये चुनाव होते हैं लेकिन 2020 के राष्ट्रपति चुनावों को “इलेक्शन ऑफ अ लाइफटाइम” करार दिया जा रहा है और बेहद कड़वाहट भरे चुनाव प्रचार के दौर के बाद इसे लेकर पूरे अमेरिका में अभूतपूर्व डर और बेचैनी है।

न्यूयॉर्क शहर के महापौर बिल डी ब्लासियो ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पुलिस आयुक्त डेरमोट शिया से बात की है और फिलहाल हिंसा को लेकर किसी तरह का कोई खतरा जाहिर नहीं किया गया है।

डी ब्लासियो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “स्वाभाविक रूप से हर कोई चुनावी नतीजों और उसके बाद क्या होगा, इसे लेकर चिंतत है। इस मौके पर मैं, लेकिन जोर देना चाहूंगा कि हमें कोई खास चुनौती नहीं दिखाई दे रही है। हम सभी तरह की चुनौतियों के लिये तैयार हैं। पिछले कुछ हफ्तों से काफी तैयारियां हो रही हैं।”

चुनाव के दिन और उसके बाद हिंसा की आशंका और दुकानों पर सुरक्षा के लिये बोर्ड लगाए जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर दुकान मालिक को अपना फैसला खुद करना होता है और वह प्रत्येक दुकानदार के फैसले का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा, “हम स्टोर मालिकों को ऐसा करने के लिये परामर्श नहीं दे रहे हैं, लेकिन अगर वे ऐसा करना चाहते हैं तो निश्चित रूप से इसे समझ सकते हैं। मैं चुनाव के दिन और उसके बाद की स्थिति पर बात करना चाहता हूं। हर कोई इसके बारे में गहनता से सोच रहा है। हर कोई चिंतित है।”

उन्होंने कहा कि शहर को इस बात के लिये तैयार रहना चाहिए कि जरूरी नहीं कि चुनाव के नतीजे मंगलवार रात या बुधवार तक 100 प्रतिशत स्पष्ट हो जाएं।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी