लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का खौफ, मेडिकल डायरेक्टर ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से हाथ मिलाने से किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 02:43 IST

जर्मनी के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य नॉर्थराइन-वेस्टफेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 से अधिक मामलों की पुष्टि होने के साथ ही लगभग 1000 लोगों को संक्रमण के संदेह में पृथक रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्दे जिले में संक्रमण के 20 मामलों की पुष्टि हुई है जिसे देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर हाथ मिलाने और चुंबन न करने करने का निर्देश दिया है।

विश्वभर में कोरोना वायरस का खौफ देखा जा सकता है। इसका एक उदाहरण ब्रिटेन में देखा गया है। यहां कोरोना वायरस को लेकर हो रही एक बैठक के दौरान जब ब्रिटेने के मेडिकल डायरेक्टर ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूके में 4 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। यहां अब तक कुल 40 लोगों के संक्रमित होने की खबर है। वहीं, धीरे-धीरे घातक हो रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए यहां एक कोबरा समीति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान ही यहां के मेडिकल डायरेक्टर प्रोफेसर पॉल कॉसफोर्ड ने जर्मनी की चांसलर मर्केल से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। 

रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल डायरेक्टर पॉल कॉसफोर्ड ने ब्रिटेन के पीएम ब्रिटोन्स के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि हाथ मिलाने और चुंबन से दूर रहें। देखें वीडियो...

बता दें कि जर्मनी के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य नॉर्थराइन-वेस्टफेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 से अधिक मामलों की पुष्टि होने के साथ ही लगभग 1000 लोगों को संक्रमण के संदेह में पृथक रखा गया।

नॉर्थराइन-वेस्टफेलिया के हेन्सबर्ग जिले में फरवरी के मध्य में एक संक्रमित जोड़े ने लोगों के साथ कार्निवल समारोहों में भाग लिया था जिसके कारण एहतियातन लगभग 1,000 लोगों को पृथक रखना पड़ रहा है। जिले में संक्रमण के 20 मामलों की पुष्टि हुई है जिसे देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा