लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमितों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल होने वाली ''हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन'' के साइड इफेक्ट्स को लेकर एफडीए ने दी चेतावनी

By भाषा | Updated: April 25, 2020 12:09 IST

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि कोविड-19 के उपचार में यह दवा लाभदायक है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी है।एफडीए ने दवा सुरक्षा संवाद में कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के आपात स्थिति में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।

वाशिंगटन। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि कोविड-19 के उपचार में यह दवा लाभदायक है। इस दवा के दुष्प्रभावों में हृदयगति से जुड़ी गंभीर एवं जानलेवा समस्या हो सकती है। एफडीए ने दवा सुरक्षा संवाद में कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के आपात स्थिति में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है।

उसने कहा कि दवा संबंधी इन जोखिमों का उल्लेख पहले से है हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी करीब से देखें और मरीजों पर निगरानी रखें तो इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है। एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम हान ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि स्वास्थ्य देखभालकर्मी अपने मरीजों के लिए हर संभव विकल्प देख रहे हैं और हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम उन्हें उचित जानकारी दे रहे हैं ताकि वे सही फैसले ले सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के उपचार में ये दवाएं कितनी सुरक्षित और प्रभावी हैं, यह पता लगाने के लिए नैदानिक परीक्षण चल रहे हैं लेकिन इन दवाओं के जो दुष्प्रभाव हैं उन्हें भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक है।’’ कई रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को बीमारी के शुरुआती चरण में फायदा पहुंचाती है लेकिन हृदयरोग से पीड़ित लोगों के लिए यह घातक है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल