लाइव न्यूज़ :

एफडीए समिति ने जेएंडजे के कोविड-19 रोधी टीके के लिए बूस्टर खुराक की सिफारिश की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:33 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के स्वास्थ्य सलाहकारों ने जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) के कोविड-19 रोधी टीके के लिए बूस्टर खुराक की शुक्रवार को सिफारिश की। सलाहकारों ने इस बात पर चिंता जताई कि जिन लोगों को टीके की एक खुराक दी गई है, वे उन लोगों के मुकाबले कम सुरक्षित हैं जिन्हें अन्य कंपनी के टीकों की दो खुराकें दी गई हैं।

जेएंडजे ने खाद्य एवं दवा प्रशासन को बताया कि एक अतिरिक्त खुराक पहली खुराक के दो माह के भीतर देने से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकती है,लेकिन अगर लोग छह माह के बाद इस लें तो यह और बेहतर काम कर सकती है। हालांकि इस बात पर सहमति नहीं बनी कि उचित वक्त कितना होना चाहिए, लेकिन एफडीए की सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से मतदान किया कि एक खुराक के कम से कम दो माह बाद बूस्टर खुराक दी जानी चाहिए।

एफडीए सलाहकार एवं फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चिकित्सक डॉ पॉल ऑफिट ने कहा,‘‘ मेरा स्पष्ट तौर पर मानना है कि यह हमेशा दो खुराक वाला टीका होना चाहिए। इस वक्त एक खुराक वाले टीके के रूप में इसका अनुमोदन करना मुश्किल है।’’

एफडीए सिफारिशों को मनाने के लिए बाध्य नहीं है, और अंतिम निर्णय उसका खुद का होता है। नए शोध भी दिखाते हैं कि जेएंडजे के टीके लगवाने वालों की प्रतिरोधक क्षमता तब और मजबूत हो जाती है, जब इन्हें किसी दूसरी अच्छी कंपनी की बूस्टर खुराक दी जाती है।

विभिन्न टीकों को ‘‘मिलाकर लगाने’’ के संबंध में चल रहे अनेक अध्ययनों के प्रारंभिक परिणामों से पता चलता है कि कोई भी बूस्टर खुराक लोगों में वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडीज के स्तर को बढ़ा देती है। जेएंडजे के एक खुराक वाले टीके के बाद फाइजर या मॉडर्ना का टीका लगाने से इसमें आश्चर्जनक बढोत्तरी देखने को मिली।

एफडीए के सलाहकारों ने सरकार को बूस्टर खुराकों को लेकर लचीलापन दिखाने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें