लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एफडीए समिति ने बच्चों के लिए फाइजर टीके की कम मात्रा में खुराक की अनुशंसा की

By भाषा | Updated: October 27, 2021 11:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (एपी) अमेरिका लाखों बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है क्योंकि सरकार के सलाहकारों की एक समिति ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर टीके की कम मात्रा की खुराक को मंगलवार को मंजूरी दे दी है।

खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) की सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से टीके को मंजूरी दे दी। समिति का एक सदस्य बैठक में अनुपस्थित था। समिति ने कहा कि बच्चों में किसी खास तरह के खतरे की आशंका नहीं है और खुराक की मात्रा बढ़ाए जाने पर भी किशोरों में हृदय संबंधी दुष्प्रभाव के मामले बहुत दुर्लभ हैं।

वयस्कों की तुलना में बच्चों को कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण का खतरा बहुत कम है लेकिन समिति के सदस्यों ने इसका निर्णय लेने का अधिकार अभिभावकों पर छोड़ने का फैसला किया कि क्या वे अपने बच्चों को टीका दिलवाना चाहते हैं। एफडीए के सलाहकार और अरकंसास विश्वविद्यालय से जुड़े जीनेट ली ने कहा, ‘‘वायरस कहीं नहीं जा रहा। हमें इसके साथ ही जीना होगा और मुझे लगता है कि टीके ने इसकी राह दिखाई है।’’

समिति के सलाहकार और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े डॉ एरिक रूबिन ने कहा कि यह कोई अंतिम निर्णय नहीं है। टीका दिए जाने पर ही पता चलेगा कि यह कितना सुरक्षित है।

एफडीए, समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और संभावना है कि वह अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला करेगा। एफडीए से बच्चों के लिए अनुकूल खुराक की अनुमति मिल जाने पर रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसीपी) टीके की अनुशंसा का फैसला करेगा।

फाइजर-बायोएनटेक के टीके को 12 और उससे ज्यादा वर्ष के लोगों को दिए जाने की अनुमति पहले ही मिल चुकी है लेकिन लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों का भी बचाव जरूरी है। कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण भी बच्चों के संक्रमित होने की आाशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात