लाइव न्यूज़ :

एफबीआई ने देशभर में ‘‘हथियारबंद प्रदर्शनों’’ को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: January 12, 2021 14:44 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 जनवरी एफबीआई ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद अब आगाह किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के कुछ दिन पहले उसे वाशिंगटन और सभी 50 राज्यों की राजधानियों के संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना मिली है।

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और चरम दक्षिणपंथी ऑनलाइन नेटवर्कों ने कई तारीखों पर हथियारबंद प्रदर्शन का आह्वान किया है। इनमें 17 जनवरी को देश के कई शहरों में हथियारबंद प्रदर्शन और बाइडन के उद्घाटन दिवस के दिन वाशिंगटन डीसी में मार्च करने की योजना शामिल है।

‘सीएनएन’ और अन्य मीडिया समूहों को मिली संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की बुलेटिन के अनुसार, ‘‘16 जनवरी से कम से कम 20 जनवरी तक 50 राज्यों के संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन की साजिश है और यूएस कैपिटल पर 17 जनवरी से 20 जनवरी तक...’’

बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और भारतीय-अफ्रीकी कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की पर शपथ ग्रहण करेंगी।

बाइडन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि वह यूएस कैपिटल के बाहर शपथ लेने से नहीं डरते।

बाइडन और हैरिस दोनों के अब भी इमारत के बाहर ही शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है और वह लगातार तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

एफबीआई ने पिछले सप्ताह हुए दंगों से पहले कम से कम एक बुलेटिन जारी किया था।

अन्य अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को सांसदों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हथियारबंद प्रदर्शन को लेकर आगाह किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?