एफबीआई ने देशभर में ‘‘हथियारबंद प्रदर्शनों’’ को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:24 IST2021-01-12T17:24:11+5:302021-01-12T17:24:11+5:30

FBI warns of "armed demonstrations" across the country | एफबीआई ने देशभर में ‘‘हथियारबंद प्रदर्शनों’’ को लेकर किया आगाह

एफबीआई ने देशभर में ‘‘हथियारबंद प्रदर्शनों’’ को लेकर किया आगाह

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 जनवरी एफबीआई ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद एफबीआई ने आगाह किया है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने के कुछ दिन पहले उसे वाशिंगटन और सभी 50 राज्यों की राजधानियों में संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना मिली है।

एफबीआई के अनुसार अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और चरम दक्षिणपंथी ऑनलाइन नेटवर्कों ने कई तारीखों पर हथियारबंद प्रदर्शन का आह्वान किया है। इनमें 17 जनवरी को देश के कई शहरों में हथियारबंद प्रदर्शन और बाइडन के उद्घाटन दिवस के दिन वाशिंगटन डीसी में मार्च करने की योजना शामिल है।

‘सीएनएन’ और अन्य मीडिया समूहों को मिली संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की बुलेटिन के अनुसार, ‘‘16 जनवरी से कम से कम 20 जनवरी तक 50 राज्यों के संसद भवनों पर हथियारबंद प्रदर्शन की साजिश है और यूएस कैपिटल पर 17 जनवरी से 20 जनवरी तक...’’

बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और भारतीय-अफ्रीकी कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की पर शपथ ग्रहण करेंगी।

बाइडन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि वह यूएस कैपिटल के बाहर शपथ लेने से नहीं डरते।

बाइडन और हैरिस दोनों के अब भी इमारत के बाहर ही शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हार स्वीकार नहीं की है और वह लगातार तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

एफबीआई ने पिछले सप्ताह हुए दंगों से पहले कम से कम एक बुलेटिन जारी किया था।

अन्य अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को सांसदों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हथियारबंद प्रदर्शन को लेकर आगाह किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FBI warns of "armed demonstrations" across the country

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे