लाइव न्यूज़ :

एफबीआई ने देशभर में हथियारबंद प्रदर्शनों को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: January 12, 2021 10:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जनवरी (एपी) एफबीआई ने यूएस कैपिटल (संसद भवन) में पिछले सप्ताह हुई हिंसा के बाद और हिंसक रक्तपात के खतरे को भांपते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यभार संभालने से कुछ दिन पहले वाशिंगटन और सभी 50 राज्यों की राजधानियों में हथियारबंद प्रदर्शनों को लेकर आगाह किया है।

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार एफबीआई के रविवार के आंतरिक बुलेटिन में कहा गया कि इस सप्ताह एक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की शुरुआत हो सकती है, जो, बाइडन के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने तक चल सकता है।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक अधिकारी ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘ 16 जनवरी से कम से कम 20 जनवरी तक 50 राज्यों की राजधानियों में हथियारबंद प्रदर्शन की साजिश है और यूएस कैपिटल में 17 जनवरी से 20 जनवरी तक।’’

एफबीआई ने पिछले सप्ताह हुए दंगों से पहले कम से कम एक बुलेटिन जारी किया था।

अन्य अधिकारी ने बताया कि 29 दिसम्बर को सांसदों को निशाना बनाने वाले सशस्त्र प्रदर्शन को लेकर आगाह किया गया था।

सेना के जनरल एवं ‘नेशनल गार्ड ब्यूरो’ के प्रमुख डेनियल होकसन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि ‘गार्ड’ ने पूरे देश में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थानों पर नजर बना रखी है।

गौरतलब है कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात