लाइव न्यूज़ :

एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मूलर ने कहा - डोनाल्ड ट्रंप को दोषमुक्त नहीं बताया गया है

By भाषा | Updated: July 25, 2019 05:11 IST

डोनाल्ड ट्रंप इस जांच में खुद को दोषमुक्त बता रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट कह रहे हैं कि मूलर की रिपोर्ट में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। ऐसे में मूलर ने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट संचालित दो अलग समितियों में पहली बार सवालों का सामना किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध अभियोजक 74 वर्षीय मूलर ने ऐसे 10 उदाहरण भी विस्तार से बताएं जिनमें ट्रंप ने जांच में बाधा डालने की कोशिश की थी।ट्रंप ने मूलर की जांच को 2017 से राजनीति से प्रेरित बताया है।

एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मूलर ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित भूमिका की दो साल लंबी उनकी जांच में बाधा डालने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोष मुक्त बताया गया था। हालांकि, इस जांच पर कांग्रेस के समक्ष अपनी पहली गवाही में उन्होंने ट्रंप को किसी अपराध का आरोपी बनाने से इनकार कर दिया। 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अपनी जांच पर अंतिम रिपोर्ट जारी करने के तीन महीने बाद ज्यादातर अमेरिकी नागरिकों के बीच इस बारे में स्थिति अस्पष्ट है कि क्या ट्रंप ने न्याय में बाधा डाली थी और क्या उनके चुनाव प्रचार अभियान में रूस के साथ सांठगांठ की गई थी।

ट्रंप इस जांच में खुद को दोषमुक्त बता रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट कह रहे हैं कि मूलर की रिपोर्ट में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। ऐसे में मूलर ने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट संचालित दो अलग समितियों में पहली बार सवालों का सामना किया।

हाऊस ज्यूडिशयरी कमेटी के समक्ष सुनवाई की शुरूआत में जब यह पूछा गया कि क्या उनकी रिपोर्ट में राष्ट्रपति को कोई गड़बड़ी करने से बरी कर दिया है, मूलर ने कहा ‘‘नहीं।’’ पूर्व विशेष अभियोजक ने इस बात पर जोर दिया कि रूस ने 2016 के चुनाव को प्रभावित किया था और उसने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ ट्रंप के प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए ऐसा किया था।

हालांकि, ट्रंप ने इस आरोप से बार-बार इनकार किया है। मूलर ने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रपति के दोषी होने के बारे में अपर्याप्त सबूत पाये हैं।’’ मूलर ने कहा कि राष्ट्रपति ने जो कृत्य किये हैं उसके लिए वह (ट्रंप) दोषमुक्त नहीं किये गये हैं। यह सच है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद से सेवामुक्त होने के बाद न्याय में बाधा डालने को लेकर अभियोजित किये जा सकते हैं। इस बीच, डेमोक्रेट सांसद तेद लियू ने कहा, ‘‘हर अमेरिकी मूलर रिपोर्ट में खुलासा किये गए अपराध और भ्रष्टाचार को जानने का हकदार है।’’

प्रसिद्ध अभियोजक 74 वर्षीय मूलर ने ऐसे 10 उदाहरण भी विस्तार से बताएं जिनमें ट्रंप ने जांच में बाधा डालने की कोशिश की थी। मूलर ने यह बात दोहराई कि वह अपनी रिपोर्ट में उल्लेख की गई विषय वस्तु के दायरे में रहेंगे। उन्होंने मई में संवाददाता सम्मेलन में कुछ सार्वजनिक टिप्पणियां की थी लेकिन सवाल नहीं लिये थे। गौरतलब है कि ट्रंप ने मूलर की जांच को 2017 से राजनीति से प्रेरित बताया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपएफबीआईअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल