लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मिली थी जान से मारने की धमकी, एफबीआई ने आरोपी को मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2023 10:01 IST

आरोपी रॉबर्टसन ने सितंबर 2022 में फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘किसी राष्ट्रपति की हत्या के लिए यह सही समय है। पहले जो बाइडन और फिर कमला...।’’

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडन पश्चिमी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था।आरोपी रॉबर्टसन ने सोमवार को एक पोस्ट किया था कि उसने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं।

प्रोवोः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एजेंट ने बुधवार को मार गिराया। प्राधिकारियों ने बताया कि यूटा के रहने वाले आरोपी को राष्ट्रपति बाइडन के राज्य में पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया। बाइडन पश्चिमी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को न्यू मेक्सिको गए थे और बाद में उनका यूटा आने का कार्यक्रम था।

एफबीआई ने एक बयान में बताया कि विशेष एजेंट सॉल्ट लेक सिटी के दक्षिण में स्थित प्रोवो में क्रैग डिलीयु रॉबर्टसन के घर पर वारंट लेकर पहुंचे थे तभी सुबह छह बजकर 15 मिनट पर गोलीबारी हुई। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के वक्त रॉबर्टसन हथियारबंद था।

रॉबर्टसन ने सोमवार को एक पोस्ट किया था कि उसने सुना है कि बाइडन यूटा आ रहे हैं और वह (आरोपी) छलावरण (कैमोफ्लेग सूट) निकालने और ‘एम24 स्नाइपर राइफल से धूल हटाने’ की तैयारी कर रहा है। एक अन्य पोस्ट में रॉबर्टसन ने अपने आप को ‘‘एमएजीए ट्रंपर’’ बताया जो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’’ नारे के संदर्भ में है।

प्राधिकारियों ने बताया रॉबर्टसन ने सितंबर 2022 में फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘किसी राष्ट्रपति की हत्या के लिए यह सही समय है। पहले जो बाइडन और फिर कमला...।’’ अभी एफबीआई ने गोलीबारी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। 

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाएफबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल