लाइव न्यूज़ :

एफबीआई ने कैपिटल हिल दंगाइयों के खिलाफ 160 से अधिक मामलों में जांच शुरू की: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 10:24 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 13 जनवरी अमेरिका में एफबीआई ने कैपिटल हिल में छह जनवरी को दंगा करने वालों के खिलाफ 160 से अधिक मामलों में जांच शुरू की और कहा कि यह महज़ शुरुआत है।

‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन‘ (एफबीआई) वाशिंगटन के ‘फील्ड ऑफिस असिस्टेंट डायरेक्टर इंचार्ज’ स्टीवन एम. डी'अनटूनो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एजेंसी पिछले सप्ताह कैपिटल (संसद भवन) पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए अमेरिका के अटॉर्नी कार्यालय एवं अपने कानून प्रवर्तन साथियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ छह दिनों में हमने 160 से अधिक मामलों की फाइल खोली हैं और यह महज़ शुरुआत है। ’’

उन्होंने कहा कि एफबीआई को ‘डिजिटल मीडिया’ की एक लाख से अधिक सामग्रियां मिली हैं, जो कैपिटल पर हुए हमले से जुड़ी हैं।

डी'अनटूनो ने कहा कि एजेंसी एकैपिटल पर हमला करने वाले एक-एक व्यक्ति तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हम ऐसा करें, उससे पहले आपके पास खुद सामने आने का मौका है, जैसा कि बुधवार को कुछ लोगों ने किया है।’’

गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार नहीं की है और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के बेबुनियाद दावे लगातार करते रहे हैं। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला