लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: FBI ने कैपिटल हिल हिंसा मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, 300 से अधिक लोगों के खिलाफ तय हैं आरोप

By भाषा | Updated: March 9, 2021 09:08 IST

अमेरिका के संसद भवन में छह जनवरी को ये हिंसा हुई थी। इस मामले में 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कैपिटल हिल में छह जनवरी को हुई थी हिंसाकैपिटल हिंसा मामले में पुलिस के एक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कैपिटल (संसद भवन) में भीषण हिंसा और दंगा मामले में वांछित दो लोगों को इस सप्ताहांत गिरफ्तार किया गया। संघीय अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

एफबीआई ने अदालत में पेश दस्तावेज में बताया कि रॉबर्टो मिनुटा छह जनवरी को हुई हिंसा के दौरान कैपिटल की सुरक्षा को तोड़कर भीतर घुसा और उसने आक्रामकता दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे।

एफबीआई ने बताया कि मिनुटा (36) न्यूजर्सी के हैकेट्सटाउन का रहने वाला है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मिनुटा को उन छह लोगों में से एक बताया है, जिन्होंने कैपिटल हिंसा से कुछ घंटे पहले ही स्टोन को सुरक्षा प्रदान की थी। स्टोन पर कई गंभीर आरोप थे और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी सजा कम की थी। हिंसा वाले दिन स्टोन वाशिंगटन में ही था, हालांकि उसने हिंसा में किसी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

मिनुटा के अलावा 32 वर्षीय स्टीव स्टर्जन को भी गिरफ्तार किया गया है। स्टर्जन मोंटाना के डिलन का रहने वाला है। स्टर्जन पर अवरोधक (बैरिकेड) तोड़कर पुलिस अधिकारियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

अमेरिकी संसद भवन परिसर में हुई हिंसा में कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी और घटना के बाद दो पुलिस अधिकारियों ने खुदकुशी कर ली थी। हमले में 300 से अधिक लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :अमेरिकाएफबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा