लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के सांसद की हत्या के आरोपी का पिता आहत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:47 IST

Open in App

लेह-ऑन-सी (यूके), 17 अक्टूबर (एपी) स्थानीय मतदाताओं के साथ बैठक के दौरान एक ब्रिटिश सांसद को चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के पिता ने ब्रिटिश मीडिया से कहा है कि वह अपने बेटे की गिरफ्तारी से स्तब्ध और ‘आहत’ है। वहीं पुलिस आतंकवाद कानूनों के तहत संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।

‘संडे टाइम्स’ के अनुसार, सोमालिया के प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार, हर्बी अली कुल्ने ने कहा कि आतंकवाद रोधी पुलिस ने उनसे मुलाकात की थी। उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘मैं बहुत आहत महसूस कर रहा हूं। मैंने ऐसी उम्मीद नहीं की थी या सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था।”

ब्रिटिश अधिकारियों ने 69 वर्षीय कंजरवेटिव सांसद डेविड एमेस की शुक्रवार को हुई घातक चाकूबाजी में संदिग्ध का नाम जारी नहीं किया है, लेकिन ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि संदिग्ध 25 वर्षीय अली हर्बी अली था, जिसे सोमाली मूल का ब्रिटिश नागरिक बताया जा रहा है।

लंबे समय से सांसद रहे एमेस पर लंदन से लगभग 40 मील (62 किलोमीटर) पूरब स्थित शहर लेह-ऑन-सी के एक गिरजाघर में अपने समर्थकों के साथ एक नियमित बैठक के दौरान हमला किया गया था।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हमले को आतंकवाद के रूप में वर्णित किया है और कहा है कि प्रारंभिक जांच से ‘‘इस्लामी चरमपंथ से जुड़े एक संभावित उकसावे’’ का षड्यंत्र प्रतीत होता है। यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध का एमेस से क्या लेना-देना था।

पुलिस को संदिग्ध से पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसे हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अभी तक उसे आरोपित नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला