लाइव न्यूज़ :

भारत में जल प्रबंधन के क्षेत्र में काम करने वाले फादर हरमान बाशर का निधन

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:36 IST

Open in App

पुणे,15 सितंबर भारत में जल प्रबंधन एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले फादर हरमान बाशर का स्विट्जरलैंड में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

फादर बाशर के एक सहयोगी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारत में खासतौर से सूखाग्रस्त इलाकों में जल प्रबंधन के लिए लगभग 60 साल बिताने वाले फादर बाशर ने नए जल संसाधन खोजने और उन्हें विकसित करने के लिए महाराष्ट्र में भारत-जर्मन वाटरशेड विकास कार्यक्रम (आईजीडब्ल्यूडीपी) की शुरुआत की।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को स्विट्जरलैंड में उनका निधन हो गया। आईजीडब्ल्यूडीपी के तहत उन्होंने नए जल संसाधन विकसित करने पर जोर दिया।

महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें ‘कृषि भूषण’ पुरस्कार प्रदान किया था और जर्मनी की सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ पुरस्कार से नवाजा था।

पुणे के गैर लाभकारी संगठन ‘वाटरशेड ऑरगनाइजेंशन ट्रस्ट’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि वह 1989 में बाशर द्वारा शुरू किए गए आईजीडब्ल्यूडीपी से ही बना है।

फादर बाशर कई भाषाओं के जानकार थे और उन्होंने अपना अधिकांश जीवन गरीबों के बीच और जल प्रबंधन विधियों से उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया।

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बाचेर अंत तक भारत में अपने शुभचिंतकों के संपर्क में थे और वह जनता के लिए किए गए काम के वास्ते याद किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब