लाइव न्यूज़ :

भारत में जन्मे मशहूर पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता रहमान का निधन

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:06 IST

Open in App

लाहौर, 12 अप्रैल भारत में जन्मे मशहूर पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं मैगसायसाय पुरस्कार विजेता आई ए रहमान का सोमवार को लाहौर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारत-पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण रिश्तों के पक्षधर रहे रहमान पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं और ईसाइयों के लिए मजबूती से आवाज उठाते रहे।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, विभाजन से पहले भारत के हरियाणा राज्य में वर्ष 1930 में रहमान का जन्म हुआ था।

पेशे से पत्रकार रहे रहमान अपने 65 वर्ष के करियर में विभिन्न अखबारों में संपादक रहे। वह पाकिस्तान-भारत पीपुल्स फोरम के संस्थापक सदस्य भी थे।

रहमान के परिवार के मुताबिक, वह मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी। रहमान के तीन बेटे वं दो बेटियां हैं।

वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद एवं रहमान की मित्र शेरी रहमान ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता का निधन कोविड-19 के कारण हुआ।

पाकिस्तान के कई नेताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने रहमान के निधन पर शोक जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?