लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध फ्रांसीसी डिजाइनर पियरे कार्डिन का 98 वर्ष की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:20 IST

Open in App

पेरिस, 29 दिसंबर (एपी) जानेमाने फ्रांसीसी डिजाइनर पियरे कार्डिन का निधन हो गया। फ्रेंच एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने मंगलवार को उनके निधन की जानकारी दी।

कार्डिन अपनी मशहूर स्पेस ऐज स्टाइल के कारण 1960 के दशक में फैशन जगत में प्रसिद्ध हुए थे और उनका नाम अनेक उत्पादों पर अंकित किया गया।

फ्रेंच एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने ट्वीट कर कार्डिन (98) के निधन की जानकारी दी। हांलाकि एकेडमी ने मौत के कारण और निधन कब और कहां हुआ की जानकारी नहीं दी।

कार्डिन का नाम कलाई घड़ी से लेकर चादरों तक हजारों उत्पादों पर अंकित है। 1970 से 80 के दशक के सबसे बड़े ब्रांड में से एक माने जाने वाले इस ब्रांड के उत्पादों पर उनके खूबसूरत हस्ताक्षर हुआ करते थे और ऐसे उत्पाद दुनियाभर में करीब 1,00,000 आउटलेट पर बिकते थे।

लेकिन बाद के वर्षों में इनमें कमी आने लगी और कहा जाने लगा कि ये सस्ते किस्म के होते हैं। वहीं उनके बनाए परिधान दशकों बाद भी 60 के दशक जैसे ही बने रहे।

कार्डिन का जन्म सात जुलाई 1922 को इटली के वेनिस में एक छोटे से कस्बे में एक कामकाजी परिवार में हुआ था। बाद में उनका परिवार फ्रांस आ गया और कार्डिन 14 साल की उम्र में ही टेलर बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब