लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने दुख और आक्रोश व्यक्त किया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 अप्रैल अमेरिका के इंडियानापोलिस में स्थित ‘फेडएक्स’ कंपनी के परिसर में गोलीबारी की घटना में मारे गए भारतीय अमेरिकी मूल के लोगों के परिजन ने आक्रोश और डर व्यक्त किया है।

गोलीबारी की घटना में सिख समुदाय के चार लोगों समेत आठ की मौत हो गई थी।

मृतका अमरजीत जोहल की नातिन कोमल चौहान ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा, “बहुत हो चुका, हमारा समुदाय बहुत सदमा झेल चुका है।”

उन्होंने कहा, “बेहद दुख से बताना पड़ रहा है कि इंडियानापीलोस में फेडएक्स परिसर में हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों में मेरी नानीजी अमरजीत कौर जोहल शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि उस परिसर में काम करने वाले उनके परिवार के अन्य कई सदस्य भी सदमे में हैं।

चौहान ने कहा, “मेरी नानी और मेरे परिवार को काम करने की जगह पर या प्रार्थना करने के स्थान पर या कहीं भी असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए।”

गोलीबारी में मारे गए जसविंदर सिंह को इस महीने वेतन मिलने वाला था और वह किसी काम से रात से ड्यूटी कर रहे थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के अनुसार सिंह के एक रिश्तेदार हरजाप सिंह ढिल्लों ने कहा, “वह बेहद साधारण व्यक्ति थे। वह प्रार्थना करते और ध्यान लगाते थे और सामुदायिक सेवा करते थे।”

छः महीने पहले फेडएक्स में काम करना शुरू करने वाली अमरजीत सेखों की भी गोलीबारी में मौत हो गई। उनके परिवार में उनके दो किशोर बेटे हैं जो अभी अपनी मां की मौत के सदमे में हैं।

सेखों की रिश्तेदार रिंपी गिरन ने कहा कि वह सेखों के बेटे को उसकी मां की मौत के बारे में समझाने की कोशिश कर रही हैं।

खबर के अनुसार उन्होंने कहा, “उसे क्या बताएं हम तय नहीं कर पा रहे हैं। पिछली रात अचानक उसकी मां काम पर गई और वापस नहीं आई।”

कंपनी के परिसर में काम करने वाले सिख समुदाय के अन्य लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल